महिला मोर्चा ने किया रक्तदान, बांटे मास्क, दवाई

महिला मोर्चा ने किया रक्तदान, बांटे मास्क, दवाई

होशंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के आव्हान पर महिला मोर्चा मध्यप्रदेश ने मध्यप्रदेश के 57 संगठनात्मक जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसी तारतम्य में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने नर्मदापुरम संभागीय कार्यालय होशंगाबाद पर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। श्रीमती नारोलिया ने कहा कि कोरोना महामारी के समय में बहुत से मरीजों को रक्त की आवश्यकता हो रही है। ऐसी विषम परिस्थिति में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बहने रक्तदान करके सेवा का कार्य कर रही है। होशंगाबाद जिला कार्यालय पर आयोजित रक्तदान शिविर में हिना अली, वंदना दुबे, परवीन बेग वंदना चुटीले, हेमा पुरोहित, अर्चना पुरोहित कविता राजपूत, योगेश्वर अंनंत तिवारी, दुर्गेश चौधरी, संदीप लोंगरे सहित 17 अन्य मोर्चा बहनों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष शर्मा, सेवा ही संगठन अभियान के जिला प्रभारी हंस राय, जिला उपाध्यक्ष प्रसन्ना हर्णे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता पुर्विया, निर्मला राय, पूर्व नपा अध्यक्ष अखिलेश खण्डेलवाल, मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, दिनेश तिवारी, रक्तदान कार्यक्रम प्रभारी गजेन्द्र सिंह राजपूत, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल आर्य, प्रशांत दीक्षित, राहुल पटवा, कपिल चौहान सहित महिला मोर्चा ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया। जिला चिकित्सालय के डॉ. रविकांत शर्मा, शेरसिंह बड़कुर, डॉ. प्रमोद सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

बांटे मास्क और दवाई

01 3
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  के 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को वार्ड नंबर 21 रसूलिया में गेट नंबर 4 उत्तम कंपलेक्स में मास्क, कोरोना से लड़ने के लिए इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दवाई का वितरण किया गया। साथ ही ऑक्सीजन देने वाले वृक्ष पीपल एवं बरगद लगाए गए। इसके साथ ही राशन मिलने के लिए पात्रता पर्ची के फॉर्म भरवाए गए। इस दौरान विवेक गौर, आलोक राजपूत, नर्मदापुर मंडल उपाध्यक्ष रोहित गौर, नगर मंत्री संतोष मीणा, मोनू, मनीष गौर मौजूद रहे।

 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!