वृंदावन गार्डन में संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कल से

वृंदावन गार्डन में संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कल से

इटारसी। ब्रह्मलीन महंत श्री सुंदर गिरी महाराज की पावन स्मृति में महामंडलेश्वर आचार्य श्री स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी महाराज के सानिध्य में संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन वृंदावन गार्डन न्यास कॉलोनी में मंगलवार 14 से 21 मई 2024 तक किया जा रहा है। मंगलवार को प्रथम दिवस कलश यात्रा न्यास कालोनी के दुर्गा मंदिर से निकाली जाएगी।

दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रतिदिन संगीतमय भागवत ज्ञानयज्ञ होगा। प्रवचनकर्ता श्री स्वामी विश्व स्वरूपानंद गिरी महाराज हरिद्वार द्वारा श्रोताओं को भगवान श्री हरि विष्णु की कथा श्रवण कराई जाएगी। 20 मई को कथा संपन्न होगी, 21 में को प्रात: 7 बजे से 9 बजे तक हवन होगा एवं 9 बजे से 12 तक संत सम्मेलन आयोजित होगा। दोपहर 12 बजे से भंडारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा। मुख्य यजवान रामगिरी ने इस विशेष भागवत कथा में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!