---Advertisement---

आरबीएफसी की फुटबाल प्रतियोगिता में नर्मदा एकेडमी और सोहागपुर जीते

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। रेलवे बॉयज फुटबॉल क्लब (Railway Boys Football Club) द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अंडर-16 फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवे दिन बानापुरा (Banapura) और नर्मदा फुटबॉल अकैडमी (Narmada Football Academy) के मध्य खेला गया मैच काफी रोमांचक रहा। दोनों ही टीमों ने एक दूसरे पर काफी दबाव बनाया। मैच के रेफरी राकेश मसीह (Rakesh Masih), लाइनमैन अंकुश मसीह (Ankush Masih), अक्षत तिवारी (Akshat Tiwari), मितेश (Mitesh) थे। थर्ड रेफरी डालचंद राज (Dalchand Raj) थे। मैच के हाफ टाइम तक दोनों ही टीम बराबर रही।

मैच के सैकंड हाफ में नर्मदा अकादमी ने लगातार पांच गोल करके बनापुरा से 5-0 से एक तरफ जीत हासिल की। जीनियस प्लेनेट की ओर से नर्मदा फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ी शंकर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। मुख्य अतिथि नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल (Mayur Jaiswal) इंजीनियर प्रकाश खेवले (Prakash Khewle), प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव भारद्वाज (Shiv Bhardwaj), जीनियस प्लेनेट स्कूल के संचालक जफर सिद्दीकी (Zafar Siddiqui) एवं अरुण बेले (Arun Belle) थे।

क्लब के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी (Pritam Tiwari), सचिव देवेंद्र खाड़े (Devendra Khade), धनपाल, सोहित सिंह, संदीप, अशोक, सोनू, राजेंद्र राहुल, अतुल, योगेश, अक्षय, महेश लिंगायत, विजय राकेश, प्रदीप आदि प्रतियोगिता की सफलता के लिए योगदान दे रहे हैं। पिपरिया विरुद्ध सोहागपुर के मध्य खेले मैच के मुख्य अतिथि महेश लिंगायत तथा उमेश निगम रहे।

सोहागपुर ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए पिपरिया को 1-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। आज मैत्री मैच में छिंदवाड़ा विरुद्ध हरदा एवं नर्मदा एकेडमी विरुद्ध हरदा अंडर-16 के मध्य खेला जाएगा। उक्त जानकारी कोच राकेश मसीह द्वारा दी गई।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.