इटारसी। नाविक काव्य परिषद् (Naavik kavy parishad) के अंतर्गत वरिष्ठ गीतकार रामकिशोर नाविक के निवास पर नव वर्ष के आगमन पर काव्य गोष्ठी आयोजित की गई।
इस गोष्ठी में कवियत्री ममता बाजपेजी, प्रमिला किरण, स्वर्णा छेनिया और कवि ब्रजकिशोर पटेल, राजेंद्र मालवीय आलसी, आलोक शुक्ल अनूप, विनोद कुशवाहा, विकास उपाध्याय, भगवानदास बेधड़क, हरदा से पुरुषोत्तम गौर, होशंगाबाद से हिमांशु शर्मा, प्रज्वल श्रोती, देवांश बैरागी उपस्थित थे। सभी ने नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ अपनी विधाओं में काव्य पाठ किया। गोष्ठी के अध्यक्ष ब्रजकिशोर पटेल, अतिथि राजेंद्र मालवीय आलसी थे। संचालन देवांश बैरागी ने किया। कवि रामकिशोर नाविक ने सभी रचनाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।
नववर्ष मिलन और काव्य गोष्ठी में किया कविता पाठ

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








