Women’s Day :  महिला दिवस पर वाहन रैली का आयोजन

Women’s Day : महिला दिवस पर वाहन रैली का आयोजन

इटारसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नर्मदापुरम (Narmadapuram) प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ सोसायटी द्वारा 8 मार्च 2022 को एक जन जागरूकता साइकिल (Cycle)/ टू व्हीलर (Two Wheeler Rally) रैली का आयोजन किया जा रहा है।रैली सुबह 6 बजे जयस्तंभ चौक (Jayastambh Chowk) से शुरू होगी। रैली के माध्यम से संगठन के सदस्य लैंगिक पूर्वाग्रह और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के खिलाफ अपनी नाराजी व्यक्त करेंगे। संगठन की सचिव, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रिचा पहाडिय़ा (Dr. Richa Pahadia) ने कहा कि स्वतंत्र और सुखी नारीत्व के लिए रैली में शामिल होने के लिए समाज की सभी महिलाएं और लड़कियां सादर आमंत्रित हैं।
उन्होंने कहा कि रैली के लिए हमारा विषय महिलाओं के खिलाफ कोई हिंसा नहीं है। एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता की जरूरत है। रैली जयस्तंभ चौक से प्रारंभ होकर विश्राम गृह के सामने से सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल (St. Joseph’s Convent School), डॉ एसपीएम अस्पताल (Dr. SPM Hospital), सूरजगंज चौराहा (Surajganj Square), डॉ जैसवानी अस्पताल (Dr. Jaiswani Hospital) होकर गांधी स्टेडियम (Gandhi Stadium) में समाप्त समाप्त होगी।

 

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!