सुखद: अस्पताल में केवल चार पॉजिटिव मरीज शेष

सुखद: अस्पताल में केवल चार पॉजिटिव मरीज शेष

इटारसी। सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में 78 में से 74 पलंग खाली हो चुके हैं। यह कोविड वार्ड की स्थिति है। यानी अब यहां केवल चार मरीज भर्ती हैं जिनको उपचार दिया जा रहा है। इन चार में दो ऑक्सीजन सपोर्ट (oxygen support) पर हैं। एक मरीज को स्थिति गंभीर होने पर यहां से रैफर किया गया है। कोरोना के दूसरी लहर से शहर लगभग उबर रहा है। इस वक्त डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल (Dr.Shyamaprasad Mukherjee Government Hospital) में केवल चार मरीज भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से कोई भी पॉजिटिव मरीज भी नहीं मिल रहा है। पिछले चौबीस घंटे में तीन मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। वैसे शहर में भी स्थिति में सुधार दिख रहा है। सिविल अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार आज रविवार को केवल दो मरीज यहां फीवर क्लीनिक में पहुंचे थे। 69 के कोरोना के सेंपल लिए गये जिसमें 37 रैपिड एंटीजन के और 32 आरटी-पीसीआर के थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!
%d bloggers like this: