जन्मदिन पर गुरुकुल के ब्रह्मचारियों को गर्म कपड़े भेंट किये

जन्मदिन पर गुरुकुल के ब्रह्मचारियों को गर्म कपड़े भेंट किये

इटारसी। श्री महर्षि दयानंद गुरुकुल आश्रम जमानी (Shri Maharishi Dayanand Gurukul Ashram Zamani) में आज ग्राम जमानी (Village Zamani) के समाजसेवी हेमंत दुबे (Social worker Hemant Dubey) ने अपना जन्मदिन ब्रह्मचारियों के मध्य मनाया। इस दौरान उन्होंने गुरुकुल में यज्ञ किया।

आचार्य सत्यप्रिय (Acharya Satyapriya)ने यज्ञ संपन्न कराया। श्री दुबे ने इस अवसर पर शीतऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी ब्रह्मचारियों को इनर-लोअर वितरित की। उन्होंने अपनी ओर से समस्त गुरुकुल के स्टाफ एवं कर्मचारियों को भोजन भी कराया।

गुरुकुल के सचिव बालकृष्ण मालवीय (Balkrishna Malviya) ने श्री दुबे का तिलक करके दुपट्टा, श्रीफल, स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!