कल हॉकी होशंगाबाद की बैठक में अध्यक्ष का होगा चुनाव

Post by: Manju Thakur

इटारसी। हॉकी होशंगाबाद (Hockey Hoshangabad) की चुनावी बैठक रविवार, 17 जनवरी को ईश्वर रेस्टॉरेंट के सभागार में होगी। बैठक में आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष के साथ ही संगठन के सभी पदों के लिए चयन वे सभी सक्रिय सदस्य करेंगे जिन्होंने पिछले दिनों चले अभियान में संगठन की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की है।
हॉकी होशंगाबाद के निवृतमान सचिव और हॉकी कोच कन्हैया गुरयानी (Hockey Coach Kanhaiya Gurayani)ने बताया कि रविवार को सुबह 11:30 बजे ईश्वर रेस्टॉरेंट (Ishwar Restaurant) के सभागार में सभी सक्रिय सदस्यों की बैठक होगी और इसी बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने सभी सक्रिय सदस्यों ने अनुरोध किया है कि वे चयन प्रक्रिया में अवश्य शामिल हों।

Leave a Comment

error: Content is protected !!