---Advertisement---

एग्रो इंडस्ट्रीज पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की छापामार कार्रवाई

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

बिना ट्रेड लाइसेंस के बन रही थी ट्रैक्टर-ट्रालियां

– सभी फर्मो के संचालकों को मौके पर नोटिस जारी

होशंगाबाद। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (Regional Transport Officer) ने आज अपनी टीम के साथ शहर एवं आसपास की करीब आधा दर्जन ऐसी एग्रो इंडस्ट्रीज (Agro Industries) पर छापामार कार्रवाई की, जहां ट्रैक्टरों के लिए ट्रालियां बनायी जा रही थीं। मौके पर आरटीओ (RTO) के दल ने पाया कि इन इंडस्ट्रीज के पास ट्रेड लायसेंस ही नहीं हैं। विभाग की ओर से मौके पर ही इनके संचालकों को नोटिस जारी किये गये हैं। आरटीओ मनोज तेहनगुरिया (RTO Manoj Tehanguria) और उनकी टीम ने आज करीब आधा दर्जन एग्रो इंडस्ट्रीज पर छापामार कार्रवाई कर ट्रेड प्राधिकार की जांच की। टीम को देख इंडस्ट्रीज के संचालकों में खलबली मच गयी। आरटीओ श्री तेहनगुरिया ने बताया कि ऐसी इंडस्ट्री जहां पर ट्रैक्टर के लिए ट्रालियों का निर्माण किया जा रहा है, उन पर आज कार्रवाई की गई है। बताया गया कि बाबई रोड पर स्थित विधि ट्रेडर्स, शिरोमणि एग्रो इंडस्ट्रीज, पुराना बस स्टैंड पर सलीम एग्रो इंडस्ट्रीज, सुन्दर गैरेज रामजी बाबा के सामने, औद्योगिक क्षेत्र आईटीआई में स्थित नर्मदा एग्रीकल्चर इंडस्ट्रीज आदि में ट्रेड प्राधिकार प्रमाण पत्र की जांच की गई जिसमें से चार फर्मों के पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं। दो फर्मों ने ट्रेड प्रमाण पत्रों को आरटीओ कार्यालय से रिनूवल नहीं कराया है। श्री तेहनगुरिया ने बताया कि सभी फर्मों के संचालकों को मौके पर नोटिस जारी किया है। उनसे जवाब तलब के बाद जुर्माने की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि जिले भर में जहां-जहां भी एग्रो इंडस्ट्री संचालित की जा रही हैं, उन सभी में जाकर ट्रेड प्राधिकार पत्र की जांच की जायेगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.