---Advertisement---
IMG-20261106-WA0025
previous arrow
next arrow
IMG-20261107-WA0001
previous arrow
next arrow

रूपापुर और नांदनेर गुर्रा की पुलिया का होगा चौड़ीकरण

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। किसानों और भारतीय किसान संघ(Indian Farmers Association) के संघर्ष के बाद रूपापुर, नांदनेर, गुर्रा मार्ग पर पुलिया का चौड़ीकरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना(Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana) के महाप्रबंधक एम.के. कोरी ने पुलिया का सर्वे कराया। साथ ही जल्द पुलिया के चौड़ीकरण करनेे की बात कही है। दरअसल रूपापुर, नांदनेर, गुर्रा मार्ग पर बनी पुलिया छोटी होने के कारण बड़े वाहनों के आवाजाही में दिक्कते आ रही थी। इतना ही नहीं ग्रामीणों के लिए बस की सुविधा नहीं हैं। आपको बता दें कि पुलिया चौड़ीकरण को लेकर किसान और भारतीय किसान संघ(Indian Farmers Association) ने समस्या को लेकर आवाज भी उठाई। भारतीय किसान संघ के मीडिया प्रभारी रजत दुबे ने बताया कि भारतीय किसान संघ कई दिनों से इस पुलिया के चौड़ीकरण को लेकर संर्घष कर रहे थे। जिसके परिणाम स्वरूप पीएम ग्राम सड़क योजना के उपमहाप्रबंधक एमके कोरी, सहायक प्रबंधनक आर.के. नायक, आरआई नारायण के द्वारा सर्वे कराया गया। इस पुलिया के निर्माण के बाद रूपापुर, गजपुर, घोघरी, नांदनेर, बटकुई कैंप समेत कई गांवों को बस की सुविधा मिलेगी। साथ ही बड़े बाहनों को भी सुलभता से निकाला जा सकेगा।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.