नगर को केसरिया रंग में रंगने की तैयारी कर रहा संघ

नगर को केसरिया रंग में रंगने की तैयारी कर रहा संघ

बनखेड़ी| श्रीराम मंदिर (shri ram mandir) निर्माण के पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ निधि संग्रह के अभियान के तहत घर घर जाने की योजना को बना रहा है| इसके लिए बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है| जानकारी के अनुसार इस अभियान में संघ के सभी अनुसांगिक संघठन लगे हुए है| बनखेड़ी नगर में राममय वातावरण को बनाने के लिए दो दर्जन बैठके हो भी चुकी है| जिसके माध्यम से सेकड़ो नए कार्यकर्ताओ की फौज भी तैयार हो चुकी है| समर्पण निधि कार्यक्रम के जिला प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद के शेरसिंह रघुवंशी ने बताया कि हिन्दुत्त्व जीवन जीने की पद्धति है और श्रीराम हिन्दुत्त्व के आधार स्तंभ है| आक्रांता द्वारा हमारे प्रभु श्रीराम को तोड़ने का उद्देश्य हिन्दु मनोबल को तोडना था| इसलिए अयोध्या में श्रीराम का मंदिर का निर्माण हिन्दू स्वाभिमान का प्रतीक है|

केसरिया झंडे से नगर को पाटने की योजना
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के पूर्व वातावरण को बनाने के लिए विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी| पूरे नगर को केसरिया झंडो से पाटने की तैयारी भी हो रही है | उसके बाद प्रत्येक मोहल्ले में प्रभात फेरी, रामायण, सूंदरकांड, भजन और महाआरती के माध्यम से लोगो को जोड़ा जायेगा| वही स्कूली छात्रों के लिए श्रीराम चरित्र को ध्यान में रखते हुए लिखित परीक्षा, निबंध, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा| यानि आने वाले समय में वातावरण राममय करने की पूरी तैयारी है|

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!