वसंत पंचमी पर हुआ सरस्वती पूजन एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन

वसंत पंचमी पर हुआ सरस्वती पूजन एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन

इटारसी। विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद इटारसी एवं जन चेतना मंच इटारसी के संयुक्त तत्वावधान में वसंत पंचमी के पावन पर्व पर सरस्वती पूजन एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर आर्य नगर में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नर्मदांचल के वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुशवाहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार टी आर चोलकर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार रामवल्लभ गुप्त एवं अर्थशास्त्री अमिताभ शुक्ल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या दायिनी मां सरस्वती के तेल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण के साथ की गयी। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ संयोजक गुलाब भूमरकर ने सरस्वती वंदना गायन के साथ किया। विद्या भारती के पूर्व छात्र एवं जन चेतना मंच इटारसी के संयोजक सौरभ दुबे ने स्वागत भाषण देते हुए समिति की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
इस गरिमामय परम्परागत विचार गोष्ठी में युवा पत्र लेखक मंच के अध्यक्ष राजेश दुबे, वरिष्ठ गीतकार रामकिशोर नाविक, राधा मैना प्रिया, मदन बड़कुर तन्हाई, ब्रजमोहन सिंह सोलंकी, विनय चौरे, प्रवीण कुमार शर्मा, विकास उपाध्याय, संजीव श्रीवास्तव, हनीफ खान, राजेश व्यास, विनोद दुबे बिंदु, अविनेश चंद्रवंशी, जगदीश डबरया, महेश उपरले, मनोरमा पांडे मना, नीलेश मालवीय, सागर भावसार, राम आशीष पांडे, सुनील जनोरिया, जसवंत सिंह ठाकुर सहित अनेक कवि एवं साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। संचालन युवा साहित्यकार अवनीन्द्र दुबे ने एवं आभार प्रदर्शन ब्रजमोहन सिंह सोलंकी ने किया।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!