श्रीराम विवाहोत्सव, कल 7 फेरे लेंगे 18 जोड़े

श्रीराम विवाहोत्सव, कल 7 फेरे लेंगे 18 जोड़े

इटारसी। श्री देवल मंदिर काली समिति (Shri Deval Mandir Kali Samiti)द्वारा श्रीराम विवाह महोत्सव (Sri Ram Vivahotsav)के अंतर्गत शनिवार को भगवान श्रीराम के साथ माता जानकी का विवाह होगा और भगवान के विवाह के साथ ही 18 वर-वधु भी सात फेरे लेकर अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे। इस वर्ष सादगी से यह आयोजन छोटे स्वरूप में ही किया जा रहा है। आज शुक्रवार को मंडप की रस्म निभायी गयी।
शनिवार को भगवान के विवाह के साथ 18 जरूरतमंद जोड़ों का विवाह भी होगा और छोटे रूप में बारात की रस्म भी निभायी जाएगी। इस वर्ष यह केवल तीन दिन का आयोजन किया है, जबकि हर वर्ष सात दिनों तक कार्यक्रम चलते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण आयोजन को काफी छोटा कर दिया है और जो परंपरा चली आ रही है, केवल उसे निभाया जा रहा है। कोरोना काल को देखते हुए मास्क (Mask), सेनेटाइजर (sanitizer)और दो गज की दूरी अनिवार्य शर्त है। आयोजन स्थल पर आज मंडप एवं सत्यनारायण कथा हुई, तथा शाम को चीकट की रस्म निभायी गयी। शनिवार, 19 दिसंबर को प्रात: 8 बजे अखंड रामनाम कीर्तन होगा और रात में श्रीराम विवाह, जयमाला, पाणिग्रहण संस्कार के साथ ही प्रसाद वितरण किया जाएगा।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!