---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

वर्धमान के बच्चों और शिक्षकों की मेहनत फिर रंग लायी

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। निरंतर प्रयास और शिक्षा के क्षेत्र में विगत दो दशकों से विद्यार्थी जीवन को सफल और कामयाब बनाने के लिए वर्धमान पब्लिक स्कूल निरंतर प्रयास कर रहा है। संस्था, शिक्षक एवं वर्धमान के बच्चों की कड़ी मेहनत एक बार फिर रंग लाई है। घोषित हुए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में बच्चों ने अपनी कोशिश और कड़ी मेहनत को फिर से साबित किया।

कक्षा दसवीं में एकाग्र पांडे ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और मनस्वी जैन ने 96.2 प्रतिशत के साथ दूसरा एवं आयुष कोरी ने 96.2 प्रतिशत प्राप्त कर दूसरा ही स्थान प्राप्त किया। वही 18 बच्चे 90 प्रतिशत से अधिक की श्रेणी में रहे और लगभग 61 बच्चे 80 प्रतिशत से अधिक प्राप्त किए। कक्षा बारहवी में साइंस संकाय में प्रथम स्थान नम्रता लालवानी ने 95 प्रतिशत के साथ प्राप्त किया एवं मिष्ठी नवलानी ने 94 प्रतिशत के साथ कॉमर्स संकाय में दूसरा स्थान एवं हर्ष यादव ने 92 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

शत प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम के साथ वर्धमान के बच्चो ने शहर में अपनी मेहनत से कामयाबी का परचम लहराया। प्रथम आने वाले विद्यार्थियों ने बताया की हमारी संस्था के सभी शिक्षकों और स्कूल द्वारा बनाई गई बोर्ड परीक्षा की तयारी की प्लानिंग से ही आज हम इस मुकाम पर है। साथ ही उनका कहना था की इन परिणामों से वह एक अच्छे कॉलेज में एडमिशन के लिए एलिजिबल होने के साथ अपना सपना भी पूरा कर पाएंगे। सफलता का पूरा श्रेय उन्होंने अपनी स्कूल और सेल्फ स्टडी को दिया।

वर्धमान के लिए गौरव का विषय यह भी रहा की तीन बच्चे शुभांग चौरे, रामिष्ठ पटेल एवं हर्ष यादव आईआईटी जेईई एडवांस के लिए भी साथ में क्वालीफाई हुए हैं। वर्धमान स्कूल के संचालक प्रशांत जैन, निर्देशक श्रीमती रचना जैन एवं प्रिंसिपल सुश्री वर्षा मिश्रा ने सभी बच्चो, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए यह घोषणा भी की वर्धमान यह कोशिश हर वर्ष और बेहतर करेगा ।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.