---Advertisement---

एक रात में तीन लूट, पथरोटा पुलिस ने पकड़े संदिग्ध

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। जिले में एक ही रात में तीन स्थानों पर हुई लूट की घटना ने पुलिस की नींद उड़ा दी। बदमाशों ने डोलरिया थाना क्षेत्र के दो गांवों में लूट की घटना की। एक तीसरी घटना पथरोटा थाना क्षेत्र में हुई है। सूत्रों के अनुसार जानकारी मिलते ही पथरोटा थाना प्रभारी के नेतृत्व में कुछ संदिग्धों को पकड़ा है, उनसे पूछताछ चल रही है। तीनों घटनाओं का कनेक्शन है या नहीं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान का कहना है कि अभी कुछ स्पष्ट नहीं है, जब स्पष्ट हो जाएगा, बता देंगे।
गौरतलब है कि पथरोटा थाना क्षेत्र के बागदेव फारेस्ट नाका के पास ब्रिज के नीचे तीन बदमाशों ने नर्मदापुरम से छिंदवाड़ा जा रहे एक युवक सद्दाम के साथ लूट की थी। सूत्रों के अनुसार जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुछ संदिग्धों को पकड़ा है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
उधर डोलरिया में कैलाश बिहार कालोनी निवासी महिपाल सिंह पिता लाल सिंह ठाकुर 42 वर्ष के साथ पिंकी सिकरवार के खेत के पास मेन रोड डोलरिया में 22 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे लूट की वारदात हुई है। चार अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोककर जेब से मोबाइल और कंधे पर टंगा काले रंग का बैग लूट लिया। बैग में शासकीय पीओआर बुक व अन्य कागजात के साथ सोने की अंगूठी और मोबाइल लूट लिया। संपूर्ण सामग्री की कीमत 60 हजार रुपए बतायी जा रही है।

रतवाड़ा में पिपरिया निवासी से लूट

डोलरिया थाने के ग्राम रतवाड़ा में पिपरिया के गांधी वार्ड निवासी एक व्यक्त से 22 सितंबर की रात 8:30 से 9 बजे के बीच लूट की घटना हुई है। फरियादी अमन पिता धनराज कीर 22 साल निवासी पुरानी बस्ती गांधी वार्ड, कीर मोहल्ला पिपरिया के अनुसार चार अज्ञात व्यक्तिों ने उसका रास्ता रोककर चाकू की नोंक पर उसका मोबाइल कीमत 16 हजार तथा नगद पांच हजार रुपए लूट लिये। घटना में उसे 21 हजार रुपए की चपत लगी है। घटना कमलेश गोर के खेत के पास रतवाड़ा कालोनी मेन रोड रतवाड़ा की बतायी जा रही है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.