कल पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती बूथ स्तर पर मनायेगी भाजपा

कल पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती बूथ स्तर पर मनायेगी भाजपा

– मन की बात कार्यक्रम को बूथ पर सुनेंगे पार्टी कार्यकर्ता

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम (Bharatiya Janata Party Narmadapuram) रविवार को पार्टी के पितृपुरूष पं.दीनदयाल उपाध्याय (Pt. Deendayal Upadhyay) की जयंती बूथ पर मनाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री (Prime Minister) की मन की बात कार्यक्रम को लाईव सुना जाएगा।

जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, जिला प्रभारी राकेश जादौन के निर्देशन में संदेश पुरोहित, राजेश चौधरी, कल्पेश अग्रवाल, प्रशांत दीक्षित, ज्योति चौरे, सुरेश पटेल, गोविंद पटेल, वंदना मेहरा को कार्यक्रम का प्रभारी बनाया है। प्रत्येक मंडल पर बूथ पर वक्ता और कार्यक्रम प्रभारी बनाए हैं। बूथ में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने बूथों के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!