---Advertisement---

तवा से परसापानी वोटिंग के रोमांच से आनंदित हो रहे पर्यटक

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले के प्राकृतिक व पर्यटन स्थलों का निरंतर विस्तार जारी है। जिला प्रशासन के द्वारा इस क्षेत्र में विशेष ध्यान देकर पर्यटन को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिले में 52 सप्ताह 52 ईवेंट के तहत अनेक कार्यक्रम व समारोहों के माध्यम से पर्यटन के क्षेत्र में अनेक कार्य किए गए हैंं। जो अभी भी जारी हैं।

इसी श्रृंखला में तवा रिसोर्ट से परसापानी तक में की जाने वाली वोट सफारी से जलमार्ग का भी 430 पर्यटक आनंद ले चुके हैं। यह क्रम जारी है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मढ़ई, चूरना, सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में लगातार पर्यटकों का आना जारी है। विशेष रूप से तवा क्षेत्र के परसापानी में बोट सफारी से पर्यटक रोमांचित हो रहे हैं। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तैनात वनकर्मी और प्रशिक्षित गाइड का सहयोग पर्यटकों को मिलता है।

पर्यटकों को वन्यप्राणी देखने का अनुभव काफी अच्छा रहा है। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने भी बेहतर प्रबंध किए हैं। पर्यटन के क्षेत्र में जिले में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले की प्राकृतिक, ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक समृद्धता पर ध्यान देकर एक जिला एक उत्पाद के तहत पर्यटन के लिए विशेष प्रयास किए हैं। जो भी सैलानी आते हैं वह इस क्षेत्र के भ्रमण को याद रखते हैं।

पर्यटकों को बोट सफारी का आनंद

पर्यटकों के लिए तवा रिसोर्ट से लेकर परसापानी तक बोट सफारी की व्यवस्था है। यहां जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी निगरानी करते हैं। तवा रिसोर्ट से लेकर परसापानी तक बोट सफारी लोगों को काफी आकर्षित कर रही है। अक्टूबर 2022 से लेकर फरवरी 2023 तक 430 पर्यटकों ने जल मार्ग पर बोट सफारी कर चुके हैं। जिसमें स्पीड बोट से 150 यात्रियों ने तथा जलपरी से 280 पर्यटकों ने बोट सफारी की है। यहां पर प्रशिक्षित गोताखोर भी तैनात हैं साथ ही सुरक्षा के लिए अन्य बोट भी तैनात की गई है।

यादगार पल को जिंदगी भर याद रखेंगे

महाराष्ट्र नागपुर से आए पर्यटक भारत सरकार और सागरिका गनउपाध्याय ने परसापानी में बोट सफारी के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहां आकर हमें बहुत अच्छा लगा। सुबह के समय हम जैसे ही बोट सफारी से जा रहे थे तब हमने सोचा था कि वन्य प्राणी और अनेक तरह के पक्षियों को देखने का अवसर मिलेगा। वास्तव में जल मार्ग का सफर काफी रोमांचकारी रहा। इस दौरान हमें प्राकृतिक वातावरण में अनेक तरह के वन्य प्राणियों और कई तरह के विलुप्त पक्षियों के कलरव करते हुए झुंड नजर आए। नदी के किनारे मगर, तथा अन्य जीव जन्तुओं को देखकर बहुत ही अच्छा लगा हम इस यादगार पल को जीवन भर याद रखेंगे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.