---Advertisement---

मूंग लेकर भागा ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, मूंग भी बरामद

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

पिपरिया। यहां के न्यू गल्लामंडी के व्यापारी रितिक राठी (Hrithik Rathi) पिता राजेश कुमार राठी (Rajesh Kumar Rathi) 24 वर्ष की किसानों से खरीदी करीब 195 कट्टी मूंग लेकर भागे ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने उसके गांव डुंगरिया से गिरफ्तार कर लिया। उससे मूंग भी जब्त कर ली है।

व्यापारी रितिक राठी 25 जुलाई 24 को ट्रैक्टर चालक सचिन मेहरा (Sachin Mehra) निवासी ग्राम डुंगरिया, हाल परसवाड़ा को न्यू गल्ला मंडी से किसानों से क्रय की 195 मूंग की फसल की कट्टी वजन 97.50 क्विंटल कीमती 8 लाख रुपए ट्रैक्टर क्र. एमपी 05 एजी 3193 की ट्राली में भरकर स्वास्थिक एग्रो इंडस्ट्रीज पिपरिया (Swasthik Agro Industries Pipariya) के लिए रवाना किया था। सचिन ने इसे बताये स्थान पर न ले जाकर अपने साथ ले गया। रितिक की रिपोर्ट पर थाना पिपरिया में अपराध कायम कर विवेचना में लिया।

एसपी गुरकरन सिंह (SP Gurkaran Singh), एएसपी आशुतोष मिश्र (ASP Ashutosh Mishra) एवं एसडीओपी मोहित कुमार यादव (SDOP Mohit Kumar Yadav) ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये आरोपी सचिन मेहरा एवं माल की तलाश व धड़ पकड़ हेतु थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी (station in-charge Girish Tripathi) के नेतृत्व में टीम गठित की थी। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सचिन मेहरा अपने गांव डुंगरिया में है, सूचना की तस्दीक हेतु थाना पिपरिया से पुलिस टीम रवाना की गई। पुलिस टीम को देखकर सचिन भागने लगा जिसे घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया।

आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि 25 जुलाई 24 को उसने ट्रैक्टर ट्राली सहित मूंग को बेईमानी पूर्वक उनकी फैक्ट्री न ले जाकर बनखेड़ी रोड आ गया, जहां पर अपने दोस्त नीरज कुशवाह को बुलाया एवं उसे 20 मूंग से भरी कट्टी वजन 10 क्विंटल को ट्राली से उतार दिया उसके बाद ट्रैक्टर ट्राली सहित बची मूंग कर साली चौका लेकर गया जहां बेचने की कोशिश किया। किंतु मूंग नहीं बिकी, फिर ट्रैक्टर वार्ड नं. 09 खैरूआ रोड पिपरिया मोहल्ले रोड पर ले जाकर खड़ा कर दिया।

आरोपी के बताये स्थान खैरूआ रोड सालीचौका से ट्रैक्टर ट्राली एवं मूंग की कुल 158 कट्टी जब्त कर कब्जा में लिया। प्रकरण में अन्य आरोपी नीरज कुशवाह की तलाश कर उसे भी गिरफ्तार किया है 20 मूंग की कट्टी को बरामद किया। प्रकरण निराकरण में निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक पर्वत सिंह, आरक्षक अजमेर सिंह, नीतेश दंवडे, रामेश्वर उईके एवं नीलेश रघुवंशी, सउनि गणेश राय, प्रधान आरक्षक विजय, आरक्षक मोसिन खान की सराहनीय भूमिका रही।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.