इटारसी। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ (Rashtriya Kisan Mazdoor Sangh) होशंगाबाद एवं डोलरिया ब्लॉक का संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग राजेश्वरी गॉर्डन में हुआ। वर्ग में संगठन की कार्ययोजना तैयार की गई। प्रथम सत्र में भगवान बलराम एवं ध्वज पूजन एवं संगठन गीत से शुरुआत हुई।
पहला सत्र युवा सेना अध्यक्ष दिनेश मीना, तहसील अध्यक्ष डोलरिया सुधीर गौर ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। द्वितीय सत्र को प्रदेश कोषाध्यक्ष नीतिराज सिंह पटेल एवं जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने संबोधित कर संगठन की कार्य पद्धति बतायी। तृतीय सत्र में जिलाध्यक्ष राकेश गौर एवं जिला प्रवक्ता गणेश गौर ने संगठन के नारे एवं गीत गाने की शैली बतायी। चतुर्थ सत्र को राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के संस्थापक चौधरी दर्शन सिंह ने विस्तार की दृष्टि से जिम्मेदारियां सौंपी। होशंगाबाद नगर अध्यक्ष नितेश मीणा, उपाध्यक्ष डोलरिया अनिल राजपूत, नवीन यादव ग्वालटोली मंत्री संयोजक राजकुमार यादव, ब्लाकाध्यक्ष विजय मालवीय, उपाध्यक्ष डोरी लाल प्रजापति, संयोजक रामविलास मीणा खेड़ला, सदस्य माखन सिंह कीर ग्राम ताल नगरी, बालकिशन मीणा हासलपुर दिनेश मीणा, रमेश यादव, जसवंत सिंह परिहार को जिम्मेदारी दी। प्रशिक्षण वर्ग में नीतिराज पटेल, प्रेम शंकर, विवेक अहिरवार, भोला मीणा, महेश राजपूत, राधेश्याम साहू, राकेश गौर,सहित अन्य कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ होशंगाबाद का प्रशिक्षण वर्ग

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement











