जनजातीय गौरव दिवस का महाविद्यालय में हर्षउल्लास से हुआ आयोजन

जनजातीय गौरव दिवस का महाविद्यालय में हर्षउल्लास से हुआ आयोजन

इटारसी। शासकीय महाविद्यालय सुखतवा में बिरसा मुंडा जयंती आयोजन में सर्वप्रथम बिरसा मुंडा के चित्र पर अध्यक्ष एवं प्राचार्य डॉ. नीता राजपूत एवं समस्त स्टाफ ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया।

प्राचार्य ने अध्यक्षीय संबोधन से विद्यार्थियों को बिरसा मुंडा के बारे में बताया। संचालन कर रहीं डॉ. सौरभ तिवारी ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर विद्यार्थियों द्वारा आलेख का वाचन कराया जिसमें रवीना, सुरेंद्र, तनु, शाइन एवं वर्षा ने अपनी प्रस्तुति दी। संध्या उपाध्याय ने बिरसा मुंडा के जीवन पर एवं डॉ. पूर्णिमा अतुलकर ने भारतीय इतिहास और संस्कृति में जनजातीय का विशेष योगदान पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।
जनजातीय गौरव दिवस के इस कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण कुशवाह, डॉ. राधा आशीष पांडे सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ़ एवं समस्त छात्र-छात्रायें उपस्थित थे। संयुक्त प्रभारी डॉ. वेदप्रकाश भारद्वाज एवं धीरज गुप्ता के प्रयास से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। आभार डॉ. मंजू मालवीय ने किया।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!