वाल्मीकि जयंती और कांशीराम की पुण्यतिथि मनायी

वाल्मीकि जयंती और कांशीराम की पुण्यतिथि मनायी

इटारसी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) के निर्देश पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग (Madhya Pradesh Congress Committee Scheduled Castes Department) ने बाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti) का आयोजन किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति के लिए जीवनभर काम करने वाले कांशीराम की पुण्यतिथि भी मनायी।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार सदस्य, अनुसूचित जाति आयोग मध्यप्रदेश ने नर्मदापुरम के कार्यकर्ता अजय अहिरवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग नर्मदापुरम का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत किया।
स्वागत समारोह में अजय अहिरवार जिलाध्यक्ष म प्र कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग नर्मदापुरम विजय कावरे जनपद सदस्य केसला, राजू बकोरिया, पार्षद प्रदीप कलोसिया, दिलीप अहिरवार वरिष्ठ समाजसेवी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वाल्मीकि एवं काशीराम के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम में सुरेंद्र बकोरिया, महेंद्र बरखने, चेतन बामने, भगवान दास बामने, अशोक चौधरी, सुनील झरानिया, कन्हैया लाल जाटव, सचिन मेहरा, संजय विंडोले, कमलेश अहिरवार, कामेंद्र बकोरिया, कपिल अहिरवार, शुभम मसकोले, आदित्य सोलंकी, विवेक पथुरिया, अजय चौधरी, यशवंत सोनू बकोरिया, अजय सरियाम, अरविंद चौहान आदि उपस्थित रहे। संचालन केके कटारे एवं आभार सुरेंद्र बकोरिया ने व्यक्त किया।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!