इटारसी। अयोध्या (Ayodhya)में श्रीराम जन्मभूमि (Shri Ram Janmabhoomi)पर मंदिर निर्माण को लेकर रैलियों का दौर है। आज सोमवार को दोपहर 2 बजे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान के तहत यह रैली नाला मोहल्ला (Nala Mohalla) स्थित हनुमान मंदिर (Hanuman Temple)से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी।
भारतीय जनता पार्टी (BJP)के नगर अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह (Joginder Singh)ने कहा कि यह हम सभी सनातन धर्मियों के लिए अत्यंत हर्ष और प्रसन्नता का विषय है कि हम हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम के अयोध्याधाम् में भव्य मंदिर निर्माण को लेकर हर्ष व्याप्त करने हेतु जन जागरण अभियान एवं जनता जनार्दन से अमूल्य निधि (धनराशि) समर्पण हेतु जनजागृति कार्यक्रम आयोजित कर रहे हंै। उन्होंने बताया कि मेहरा गांव-नाला मोहल्ला के मध्य दादा दरबार मंदिर से रैली प्रारंभ होगी। उन्होंने निवेदन है कि अधिक से अधिक साथी व वाहनों के साथ इस रैली में शामिल हों।
निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत वाहन रैली आज


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement








