पीडिता का मोबाइल दुष्कर्मी की गिरफ्तारी में बना सहयोगी

पीडिता का मोबाइल दुष्कर्मी की गिरफ्तारी में बना सहयोगी

इटारसी। ग्राम तीखड़ में करीब छह दिन पूर्व एक खेत में एक पंद्रह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को डोलरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अज्ञात था। लेकिन पुलिस ने बारीकी से छानबीन करते हुए आरोपी तक पहुंच बनायी और उसे गिरफ्तार किया।
डोलरिया थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आम्रपाली डहाट (Doloria police station in-charge sub-inspector Amrapali Dahat) ने बताया कि 18 जून 2021 को एक पंद्रह वर्षीय लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह अपने ग्राम धुरगाड़ा स्थित खेत में बने घर में सो रही थी और उसके माता-पिता खलिहान में गये थे। तभी कोई अज्ञात व्यक्ति आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म की धारा के साथ पाक्सो एक्ट का प्रकरण भी पंजीबद्ध किया था। सायबर सेल से मिली तकनीकि मदद का उपयोग करते हुए ग्राम तीखड़ से एक संदेही की तलाश की। तलाशी टीम को आरोपी ग्राम पिपरिया, थाना केसला में मिला। उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
उसने बताया कि वह खेत पर आम बीनने गया था। उसे प्यास लगी तो पास में बने एक टप्पर में गया जहां पीडि़त को अकेला पाकर दुष्कर्म किया और पीडि़ता का मोबाइल लेकर भाग गया। उसी के आधार पर सायबर सेल ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक उपनिरीक्षक अखिलेश गौर, कमल किशोर धुर्वे, प्रेम मंडलेकर, दुर्गा प्रसाद, यतेन्द्र सिंह राजपूत, दीपक पाठक, सायबर सेल आरक्षक अभिषेक का योगदान रहा।

TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!