---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

अपराध मुक्त क्षेत्र के लिए डॉ शर्मा को महिलाओं ने दिया धन्यवाद

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर पर आत्मीय स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम

इटारसी। डॉ साहब, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपके विधायक होने से हम इस क्षेत्र में दिन रात बेफिक्र होकर घूम सकते हैं। अब यहां कोई जबरन अड़ीबाजी नहीं करता। अब कोई गलत नजर और गलत नीयत से महिलाओं की तरफ आंख नहीं उठाता। हम सभी की तरफ से आपको बहुत सारा स्नेह और आशीर्वाद है।

यह भावनात्मक और दिल को छू लेने वाली बातें शुक्रवार को श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर (Shri Durga Navgraha Temple) परिसर में आयोजित अभिनंदन समारोह में करीब पांच सौ से अधिक महिलाओं ने भाजपा विधायक एवं प्रत्याशी डॉ सीतासरन शर्मा (Dr. Sitasaran Sharma) से कही। मंदिर समिति द्वारा क्षेत्र में अपराधियों से मुक्ति के लिए डॉ शर्मा के जनसंपर्क के दौरान विधानसभा क्षेत्र का ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय स्वागत किया गया। मंदिर परिसर में महिलाओं सहित करीब दो हजार से अधिक नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ शर्मा को तिलक लगाकर, पुष्पहार पहनाकर एवं पुष्प वर्षा करके आत्मीय अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी डॉ शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनावों में नागरिकों से उनके एवं भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे (Pramod Pagare) के निवास पर सुपुत्री कुमारी प्राची पगारे (Prachi Pagare) ने विजय तिलक लगाकर, पुष्पहार पहनाकर डॉ शर्मा का स्वागत किया। बड़ी माला से स्वागत, तुलादान किया मंदिर समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बड़ी माला पहनाकर, विप्र विद्वानों ने स्वस्ति वाचन करके भाजपा प्रत्याशी डॉ शर्मा की विजय को कामना के साथ उनका एक क्विंटल फलों से तुलादान किया। डॉ शर्मा ने मंदिर में पूजा पाठ कर आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति के सभी सदस्यों एवं पार्षद सभापति गीता देवेंद्र पटेल (Geeta Devendra Patel) ने भी डॉ शर्मा का स्वागत किया। करीब एक क्विंटल से अधिक फूलों की वर्षा करके डॉ शर्मा का अभिनंदन किया। मंदिर समिति की ओर से रामदूत हनुमान (Hanuman) एवं भारत माता (Bharat Mata) की आकर्षक झांकी सजाई गई। साथ ही भाजपा का चुनावी निशान कमल के फूल की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही।

डॉ शर्मा के आगमन पर मंदिर समिति ने 21 ढोल, जोरदार आतिशबाजी एवं नाश्ता-मिष्ठान का वितरण किया। इस अवसर पर समिति की ओर से जितेंद्र अग्रवाल, दीपक जैन, सुनील दुबे शिक्षक, अमित सेठ दरबार, शेखर पगारे, मांगीलाल पडि़हार, नैतिक अग्रवाल, गोपाल नामदेव, पंडित सत्येंद्र पांडे, पीयूष पांडे, अतुल तिवारी, घनश्याम तिवारी सहित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, सभापति राकेश जाधव, मनजीत कलोसिया, पार्षद राहुल प्रधान, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वनाथ सिंघल, गोविंद बांगड़, जसवीर छाबड़ा, दिनेश सैनी, राकेश सेन, विवेक मालवीय, हिमांशु दुबे, सजल अग्रवाल, नेपाल चक्रवर्ती सहित सैकड़ों की संख्या में विश्वनाथ टाकीज से राज टाकीज क्षेत्र के एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.