महिला वृद्धाश्रम में बह रही ज्ञान की गंगा

इटारसी। रामबसेरा महिला वृद्धाश्रम पुरानी इटारसी में श्रीमद् भागवत कथा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में श्रीधाम वृंदावन के पंडित अतुल महाराज श्रोताओं को श्री हरि कथा का रसपान करा रहे हैं।
महिला वृद्धाश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस में व्यास गादी से कथा को विस्तार देते हुए आचार्य अतुल महाराज ने कहा कि जिसे भगवान पर भरोसा होता है उसका जीवन हमेशा सुखमय रहता है। भागवत कथा समारोह में भजनों की प्रस्तुति संगीतमय प्रस्तुति भी दी गई जिसमें श्रोता झूम उठे।
रामबसेरा महिला वृद्धाश्रम में आयोजित कथा समारोह के दूसरे दिन बतौर अतिथि हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी टिकरया उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम संयोजक रामशंकर मेहतो, मुख्य यजमान डॉ. आरके चौधरी, वृद्धाश्रम समिति के सदस्य अतहर खान आदि के साथ महाराज का स्वागत किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!