माता-पिता की भक्ति से ही चारों पुरूषार्थ की प्राप्ति : प्रज्ञा जी

इटारसी। संसार में जो भी व्यक्ति माता की सच्ची भक्ति करते हैं उन्हें चारों पुरूषार्थ की प्राप्ति होती है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण प्रभु श्रीराम के आदर्श पूर्ण जीवन से प्राप्त होता है। उक्त उद्गार श्रीराम कथा प्रवक्ता साध्वी प्रज्ञा भारती ने श्री द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में व्यक्त किये।
श्री राम जन्म महोत्सव समारोह में श्री राम कथा प्रवचन माला में उपस्थित श्रोताओं के समक्ष साध्वी प्रज्ञा भारती ने कहा कि अर्थ, धर्म काम, मोक्ष यह चार पुरूषार्थ प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में प्राप्त करने की इच्छा होती है। श्री राम ने अपने श्री मुख से चारों की प्राप्ति का सरल उपाय बताया है। सातवं दिवस की कथा के प्रारंभ में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित अनेक कांग्रेस नेताओं ने साध्वी का स्वागत किया। श्री राम जन्म महोत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जसवीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि श्री राम नवमी पर रविवार को श्री द्वारिकाधीश मंदिर में प्रात: काल से ही ठाकुर जी की पूजा अर्चना एवं अभिषेक होंगे। प्रात: 11 बजे से साध्वी प्रज्ञा जी के भजन होंगे एवं दोपहर 12 बजे मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जायेगा। समिति ने सभी नगर वासियो से दोपहर 12 बजे के पूर्व मंदिर में पहुचने का अनुरोध किया है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!