लोक नृत्य के साथ मढई मेला का आयोजन

बनखेड़ी। ग्राम सुरेला रंधीर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दीपावली की पंचमी के दिन मढई मेला का आयोजन किया गया। पुरानी परंपरा से चले आ रहे मढई मेला मे गांगो माता की पूजा की जाती है एवं गांव और आसपास के गांव से लोग ढाल लेकर आते हैं। मढई मेला मे ढाल की पूजा के पश्चात लोक नृत्य किया जाता है जिसका लोग बहुत उत्साह से आंनद लेते है। मढई मेला मे दूर दूर से दुकानदार अपनी दुकाने लेकर आए। मढई मेला के शुभारंभ पर अनिरूध्द संजू शुक्ला, पुखराज सिंह जूदेव,. रणजीत सिंह जूदेव, महेश शुक्ला, रामनारायण शुक्ला ,अशोक शुक्ला , महेन्द्र शुक्ला, उमाशंकर शुक्ला, राजेश दुबे, खेरापति दीपक दुबे, तोडल प्रसाद कटारे, परषोत्तम कटारे, कपिल शुक्ला, सौरभ शुक्ला, कुलदीप शुक्ला , कमल पटेल सहित बडी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!