हमें सावित्री फूले के संकल्प को आगे बढ़ाना है- चौहान

हमें सावित्री फूले के संकल्प को आगे बढ़ाना है- चौहान

होशंगाबाद। शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता ह, पर सवित्री बाई फूले राष्ट्र निर्माती है। महिलाओं को उनके संकल्प को आगे बढ़ाना है। उनका संघर्ष ही हमारे आज के मुकाम की नीव है। यह बात मीणा समाज शक्ति संगठन के सावित्रीबाई फुले देश की प्रथम महिला शिक्षिका की पुण्यतिथि पर आयोजित सम्मान समारोह में राज्य महिला आयोग की सदस्य राज्य मंत्री दर्जा सूर्या चौहान ने कही। मीणा समाज शक्ति संगठन ने शहर की चुनिंदा 50 महिलाओं, बालिकाओं का सम्मान किया। इन महिलाओं ने समाज में महिलाओं को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है।
मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सूर्या चौहान ने बताया सावित्री बाई फुले राष्ट्र निर्माती हैं। उनके प्रयास से देश में 1848 में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए एवं नारी को शिक्षित बनाने किए कार्य के कारण समाज में महिलाओं को आगे बढऩे का मार्ग मिल पाया।
संगठन के जिलाध्यक्ष माखन मीणा ने बताया कि समाज सभी समाज की महिलाओं को आगे बढऩे आगे भी आयोजन करेगा। महिलाओं को आगे बढ़ाने 2 अप्रैल को पहला महिला मीनेष जयंती कार्यक्रम भी नर्मदा नमन गार्डन में होगा। आरती खंडेलवाल ने कहा महिलाओं के बिना समाज अधूरा है। कार्यक्रम में मीणा समाज शक्ति संगठन महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा मीणा,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री माया नारोलिया ने महिलाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में सम्मनित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिया। इसके बाद मीणा समाज की महिला कार्यकारणी की घोषणा हुई जिसमें सरोज मीणा को प्रदेश सचिव का नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान जिला महामंत्री कपिल मेहर, विमल मीणा,आकाश मीणा, रवि जोशी सहित महिलांए और बालिकाएं मौजूद रही।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!