कामाख्या देवी दर्शन के लिए असम रवाना हुए 96 तीर्थयात्री

कामाख्या देवी दर्शन के लिए असम रवाना हुए 96 तीर्थयात्री

  • – विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने माला पहनाकर किया स्वागत
  • – विधायक ने कहा मुख्यमंत्री श्रवण कुमार बन करा रहे तीर्थ यात्रा
  • – कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने बंद कर दी थी यह योजना

इटारसी। माता कामाख्या देवी के दर्शन के लिए नर्मदापुरम जिले से 96 यात्रियों का जत्था आज शाम रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। इसके पूर्व यहां रेस्ट हाउस परिसर में सभी यात्री एकत्र हुए। यहां मप्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, सीएमओ रितु मेहरा ने सभी तीर्थ यात्रियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर तीर्थ यात्रियों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि आप सभी का सौभाग्य है कि मां कामाख्या देवी ने आपको बुलाया है।

उन्होंने कहा कि आज तक हम भी माता के दर्शन करने नहीं पहुंच पाए हैं। डॉ शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्रवण कुमार बनकर आप सभी को तीर्थ यात्रा करा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि 15 महीने की कांग्रेस सरकार में कमलनाथ ने तीर्थदर्शन योजना बंद कर दी थी। इस अवसर पर भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, एमजीएम कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरानी इटारसी मयंक मेहतो, भाजपा मंडल महामंत्री राहुल चौरे, भाजयुमो जिला मंत्री गोपाल शर्मा, युवा नेता शुभम सिंह राठौड़, आर्यन पटेल व अन्य मौजूद थे। कामाख्या देवी के दर्शन के लिए इटारसी, नर्मदापुरम, सोहागपुर, पिपरिया, बनखेड़ी व अन्य क्षेत्र के यात्री गए हैं।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: