दिग्विजय सिंह के अनुसार भाजपा के कितने अंग और रंग

दिग्विजय सिंह के अनुसार भाजपा के कितने अंग और रंग

इटारसी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पर हमलावर रहते हैं। वे विभिन्न विषयों पर भाजपा को घेरने का मौका नहीं चूकते।

अब उन्होंने भाजपा के अलग-अलग रंग बताते हुए ट्वीट (Tweet) किया है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, ‘मध्य प्रदेश में बीजेपी के कितने अंग और रंग हैं आप भी पहचानिए। पहली नाराज भाजपा, दूसरी महाराज भाजपा, तीसरी शिवराज भाजपा, चौथी शाह भाजपा (यह नया ग्रुप है)। दिल्ली से उपरोक्त तीन भाजपा को संतुलित, समायोजित और नियंत्रित करने के लिए बनाए गए शाह भाजपा में दो नए मेंबर हैं, भूपेन्द्र यादव (Bhupendra Yadav) और अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav)।

क्या पीएम मोदी को स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा नहीं? इन ट्वीट के जरिए दिग्विजय सिंह ने केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा चुनावी मैनेजमेंट पर निशाना लगाया है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: