---Advertisement---

एमजीएम कालेज की एंबेसडर छात्रा ने दी मतदाता जागरुकता कार्यक्रम की जानकारी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय (Government Mahatma Gandhi Memorial Post Graduate College), इटारसी (Itarsi) में मतदाता जागरूकता क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा मत दाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय विद्यार्थियों से निर्वाचन के संबंध में साक्षात्कार लिए गए। विद्यार्थियों से निर्वाचन से जुड़ी हुई तमाम समस्या और समाधान पर चर्चाएं की गई।

इस दौरान महाविद्यालय की एंबेसडर छात्रा कौशर खान (Kaushar Khan) ने अपने इंटरव्यू देते हुए बताया कि हमारे द्वारा महाविद्यालय के शिक्षकों से मिलकर नगर में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं पिछले सप्ताह में स्लोगन लेखन, वादविवाद, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदान जागरूकता कार्यक्रम चलाया। सोमवार को महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा इटारसी (Itarsi) शहर जयस्तंभ चौक पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया जायेगा।

आम नागरिकों को मतदान के महत्व उनकी वोट की अनिवार्यता आदि पर अपने विचार रखते हुए कहा कि आज जन-जागरूकता की आवश्यकता महसूस की जा रही है, क्योंकि पढ़ा-लिखा मतदाता ही कई बार मतदान नहीं कर पाता है। ऐसे मतदाताओं को विषेष रूप से जागरूक किया जा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ राकेश मेहता (Dr. Rakesh Mehta) एवं निर्वाचन के नोडल अधिकारी डॉ संतोष अहिरवार (Dr. Santosh Ahirwar) के निर्देशन में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी जन जागरूकता के कार्यक्रम चला रहे हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.