शुक्रवार, जुलाई 5, 2024

LATEST NEWS

Train Info

भारतीय जनता पार्टी की प्रबुद्धजन संगोष्ठी कल वृंदावन गार्डन में

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी की प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन 15 मार्च शाम 5 बजे वृंदावन गार्डन न्यास कॉलोनी इटारसी में होगा। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा के प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह रहेंगे। संगोष्ठी की तैयारी के लिए आज नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के कार्यालय दोपहर में बैठक हुई।

बैठक विधायक डॉ सीतासरन शर्मा द्वारा आयोजित की गई थी। बैठक में लोकसभा विस्तारक संजय बराड़े, जिला महामंत्री मुकेशचंद्र मैना, लोकसभा चुनाव संयोजक संदेश पुरोहित, भाजपा नेता पीयूष शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे सहित अन्य मौजूद थे।

नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि संगोष्ठी में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी, भाजपा संभागीय संगठन प्रभारी पंकज जोशी, जिला संगठन प्रभारी सीमा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल सहित जिले के वरिष्ठ संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। संगोष्ठी में व्यापारी, डॉक्टर्स, पत्रकार, खिलाड़ी, अधिवक्ता, मातृशक्ति, शिक्षक, वरिष्ठ नागरिक, साहित्यकार सहित अन्य मौजूद रहेंगे।

Royal

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!