भाजपा की जीत का जश्न, विधायक का मिठाई से तुलादान

भाजपा की जीत का जश्न, विधायक का मिठाई से तुलादान

सोहागपुर/राजेश शुक्ला। नगर परिषद सभागार में शुक्रवार को नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष प्रत्याशी लता यशवंत पटेल ने कांग्रेस की हेमलता कहार पर 5 मतों से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष के निर्वाचन में भाजपा के प्रदीप उर्फ आकाश रघुवंशी 5 मतों से विजयी घोषित किए। भाजपा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। भाजपा ने जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल पर्यवेक्षक सुधांशु चंद्रा बैतूल एवं विधायक विजयपाल सिंह के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला। इस दौरान जुलूस में अध्यक्ष लता यशवंत पटेल,उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी ,भाजपा के सभी पार्षदगण कार्यकर्ताओं के साथ ही जप अध्यक्ष जालम सिंह पटेल,उपाध्यक्ष राघवेंद्र रघुवंशी मौजूद रहे। मुख्य बाजार के श्री राम चौक पर भाजपा नेता आनन्द खंडेलवाल, यश खंडेलवाल ने विधायक विजयपाल सिंह का मिठाई से तुलादान किया। तुलादान के मंच से संबोधित करते हुए विधायक विजयपाल सिंह ने कहा भाजपा के सभी पार्षद आपके सेवक हैं। हमने चुनाव के दौरान जो संकल्प तय किए थे । उनको हम पूरा करेंगे। मैं सोहागपुर की जनता का आभारी हूँ। जो भाजपा को इतनी बड़ी जीत दिलाई। विधायक ने नागरिकों से अपने अपने घर में तिरंगा फहराने की अपील की। संचालन कर रहे डॉ संजीव शुक्ला ने कहा नगर परिषद में भाजपा की जीत विधायक विजयपाल सिंह के कुशल नेतृत्व के कारण हुई है।

 

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!