---Advertisement---

एसपीएम में हुई घटना की जांच के लिए कमेटी गठित, प्रबंधन ने नकारे सारे आरोप

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। यहां प्रतिभूति कागज कारखाने में आज सुबह हुए जूनियर टेक्निशियन की मशीन में फंसकर मौत के मामले में एसपीएम प्रबंधन ने जांच समिति बना दी है। प्रबंधन ने पेपर मिल में सुरक्षा नियमों की अनदेखी के आरोपों को साफ तौर पर नकारते हुए कहा कि इसमें भारत सरकार से मिले सारे निर्देश और नियमों का पूरी तरह से पालन होता है। बावजूद इसके जांच समिति जल्द से जल्द जांच करेगी और ऐसा प्रतीत हुआ कि किसी की लापरवाही है तो दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि एसपीएम में आज सुबह जूनियर टेक्नीशियन की मशीन में फंसकर मौत हो गई है। घटना से नाराज परिजन और मिल के कर्मचारी धरने पर बैठ गए थे। घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। जूनियर टेक्नीशियन प्रयास गौर पीएम-5 पेपर मशीन की कपलिंग में फंस गए थे। इसके बाद कर्मचारी और यूनियन से जुड़े लोग मिल के गेट पर जमा हो गए। उनके परिजन भी आ गए थे। यूनियन के कर्मचारी शव लेकर जा रही एम्बुलेंस के सामने बैठ गए थे। पुलिस ने किस तरह से मामला संभाला। सूचना मिलने पर मौके पर एसडीओपी पराग सैनी, तहसीलदार देवराम उईके, कोतवाली टीआई सौरभ पांडे पहुंच गये थे।

कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि एसपीएम में दबाव में काम कराया जाता है, सुरक्षा नियमों का पालन नहीं होता, सीआर खराब करने की धमकी दी जाती है। सेफ्टी मेजर फॉलो नहीं किए जा रहे हैं। हम पर दबाव डाला जाता है कि काम करना ही है। मशीन की मोटर पर पहले सेफ्टी गार्ड लगा हुआ था। बहुत दिनों से यह टूटा पड़ा हुआ है। किसी ने ध्यान नहीं दिया। जगह भी इतनी कम है कि बहुत मुश्किल से काम कर पाते हैं। इधर एसपीएम के जनसंपर्क अधिकारी संजय भावसार ने कहा कि घटना की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। सारे काम नियम के अनुसार ही होते हैं, दबाव का सवाल ही नहीं उठता। जांच कमेटी जांच करेगी और ऐसा कुछ प्रतीत होता है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी, हम शोक संतृप्त परिवार के साथ हैं। नियमों का पालन नहीं होने जैसे आरोप निराधार हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.