प्रत्येक वार्डों के बूथों पर आयोजित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

प्रत्येक वार्डों के बूथों पर आयोजित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी-इटारसी (BJP Itarsi) द्वारा शहर के प्रत्येक वार्डों के बूथों पर आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत इसी क्रम में वार्ड क्रमांक – 26, बूथ 214,215 भगतसिंह नगर में भाजपा के संस्थापक सम्माननीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि उनके छायाचित्र पर पुष्प माल अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ आज आजीवन निधि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गयी। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्माननीय श्री पंकज चौरे जी (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष इटारसी) रहे, साथ में भाजपा नगर मंडल इटारसी अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह,  नगर मंडल मंत्री विमला अहिरवार, आजीवन सहयोग निधि के सह प्रभारी अभिषेक तिवारी, वार्ड प्रभारी कुन्दन गौर, विजय मलैया, सुनील गौर,  सोनू ठाकुर, कमलेश गौर,  पप्पू कुरेले, आशीष मालवीय, पूरन मेषकर, रोहित वेषकर, राकेश ठाकुर, युवा मोर्चा से मयूर मालवी, महेश मेहरा, एवं अन्य सम्मानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!