---Advertisement---

डीआरएम ने रेल कोच रेस्टॉरेंट की सेवाओं का लिया जायजा

By
—
Last updated:
Follow Us

इटारसी। मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय (Divisional Railway Manager Saurabh Bandopadhyay) ने आज इटारसी स्टेशन (Itarsi Station) पर रेल कोच रेस्टोरेंट (Rail Coach Restaurant) का शुभारंभ महिला पार्सल पोटर (Parcel Potter) श्रीमती राम बाई से फीता कटवाकर कराया। उन्होंने रेस्टॉरेंट का अवलोकन कर रेस्टॉरेंट में उपलब्ध सुविधाओं, सेवाओं का जायजा लिया। रेस्टॉरेंट की साज-सज्जा एवं रेस्टॉरेंट में की गई व्यवस्था को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रश्मि दिवाकर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती प्रियंका दीक्षित सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं रेल कोच रेस्टॉरेंट के संचालक राकेश भटनागर उपस्थित थे। इटारसी रेलवे स्टेशन पर स्थापित रेल कोच रेस्टोरेंट में रेल उपयोगकर्ताओं एवं आम लोगों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली भोजन की सेवा चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी। इस रेल कोच रेस्टॉरेंट में महाराष्ट्र (Maharashtra) का मिस्सल पाव (Misal Pav), बड़ा पाव (Bada Pav), दक्षिण भारतीय (South Indian) इडली (Idli), डोसा (Dosa), उत्तर भारतीय (North Indian) विभिन्न प्रकार के व्यंजन, राजस्थानी थाली (Rajasthani Thali), आइसक्रीम (Ice Cream) आदि जैसे विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है।

6 it 6
ज्ञात हो कि भोपाल मंडल रेल प्रशासन मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में अपने यात्रियों को नित नई सुविधाएं प्रदान करने के साथ ही मंडल की आय बढ़ाने की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में वाणिज्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक कर्मचारी गैर किराया राजस्व नीति को कार्यान्वित करके अतिरिक्त आय अर्जित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसी कड़ी में इटारसी पर रेल कोच रेस्तरां स्थापित करने के लिए खुली निविदा के माध्यम से गैर किराया राजस्व नीति के तहत मेसर्स पीयूष ट्रेडर्स मुम्बई (M/s Piyush Traders Mumbai) के साथ 5 वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध किया गया है। यह रेल उपयोगकर्ताओं और आम जनता को एक नया अनुभव देगा और शहर का एक अनूठा स्थान भी होगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.