इटारसी। नगर के वार्ड (Ward) क्रमांक 13 में विधायक निधि से विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करने पर पूर्व पार्षद श्रीमती अमृता मनीष सिंह ठाकुर ने विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) का आभार व्यक्त किया है।
बता दें कि विधायक डॉ. शर्मा ने वार्ड 13 न्यास कॉलोनी में विधायक निधि द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए विधायक निधि से राशि स्वीकृत की है। कॉलोनी (Colony) की एलआईजी (LIG) 61 से एलआईजी 100 सीमांत गुप्ता के घर के सामने से रोड निर्माण, कावेरी एस्टेट गेट (Kaveri Estate Gate) के सामने से प्रताप तोमर के मकान तक रोड एवं पेवल ब्लाक (Paywal Block) से सौन्दर्यीकरण, पार्क (Park) निर्माण एवं सौंदर्यीकरण, सेल्फ फायनेंस (Self Finance) ए-38 के सामने पार्क निर्माण एवं बाउंड्री (Boundary), पत्रकार अरविंद शर्मा के मकान के सामने पेवल ब्लॉक, साहित्यकार विनोद कुशवाह के मकान के सामने नाली निर्माण हेतु विधायक निधि से राशि स्वीकृत की है।
पूर्व पार्षद ने जताया विधायक डॉ. शर्मा का आभार


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement








