लंगर का प्रसाद ग्रहण कर खुद को निहाल किया
इटारसी। दशमेश पिता गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह की जयंती आज यहां गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा में श्रद्धा और उल्लास से मनायी। कोरोनाकाल के की कठिन जिंदगी के बाद सिख समाज ने दसवे गुरु के प्रकाश पर्व पर अनेक आयोजन किये। सुबह से गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा में शबद कीर्तन के बोल गूंजते रहे। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे को फूलमाला और विद्युत झालरों से आकर्षक रूप दिया था। आज सुबह से ही दरबार में हाजिरी लगाने वाले सिख धर्मावलंबियों का तांता लगा रहा।
आज गुरुद्वारा में गुरुपर्व की खासी रौनक रही। इस अवसर पर विशिष्ट लोगों का सम्मान किया। दोपहर में गुरु का अटूट लंगर में बड़ी संख्या में गुरु भक्त शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण कर खुद को निहाल किया। आज सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ की समाप्ति, कीर्तन दरबार के बाद दोपहर में गुरु के लंगर में सैंकड़ों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।