पांच तीर्थंकर प्रतिमाओं का महामस्तकाभिषेक, शोभायात्रा निकली

पांच तीर्थंकर प्रतिमाओं का महामस्तकाभिषेक, शोभायात्रा निकली

इटारसी। मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान व चंद्रप्रभ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक तथा समवशरण में नई प्रतिमाओं की स्थापना का कार्यक्रम दूसरी लाइन के पार्श्वनाथ जैन मंदिर में किया गया। पांच तीर्थंकर प्रतिमाओं का महामस्तकाभिषेक गुरुवार को हुआ। सुबह शांतिधारा और पूजा की गई। फिर शोभायात्रा निकली। इटारसी से प्रतिमाएं कुंडलपुर तीर्थ क्षेत्र के पंचकल्याणक में भेजी जाएंगी। यह प्रतिमाएं जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु, भगवान वासुपूज्य, भगवान नेमिनाथ, भगवान पार्श्वनाथ और भगवान महावीर की हैं। शोभायात्रा के बाद ये प्रतिमाएं 21 दिन जैन समाज के धर्मावलंबी विनीत जैन, राजेश जैन, कीर्ति बैसाखिया, सुधीर जैन, ताराचंद जैन, विद्या जैन के निवास पर विराजित रहेंगी।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!