
नवागत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण
होशंगाबाद। नवागत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार 7 सितम्बर को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर होशंगाबाद जिले के कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। शासन द्वारा जारी आदेशानुसार वर्ष 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नीरज कुमार सिंह को होशंगाबाद जिले का कलेक्टर बनाया गया है। सिंह इससे पूर्व राजगढ़ कलेक्टर के पद पर रह चुके हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम, अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया, संयुक्त कलेक्टर वंदना जाट, एसडीएम फरहीन खान आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
CATEGORIES Sport Stories