एमजीएम स्कूल में मना ओणम और रक्षाबंधन का पर्व

एमजीएम स्कूल में मना ओणम और रक्षाबंधन का पर्व

इटारसी। आज एमजीएम स्कूल, इटारसी में ओणम और रक्षा बंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के वाईस प्रेसिडेंट जोजी राजन, प्राचार्य अनुराग दीवान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पारंपरिक भारतीय परिधान में कार्यक्रम में भाग लिया।

छात्रों ने कविता, भाषण एवं नृत्य के माध्यम से ओणम एवं रक्षा बंधन पर्व का वर्णन किया। तत्पश्चात नाटिका के माध्यम से राजा महाबली व उनके साम्राज्य का वर्णन किया गया कि किस प्रकार राजा महाबली ने भगवान विष्णु से हर वर्ष केरल में अपने भक्तों के लिए दर्शन का वरदान मांगा गया। भाई-बहनों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर कार्यक्रम का समापन किया।

संस्था वाईस प्रेसीडेंट एवं प्राचार्य ने ओणम और रक्षा बंधन पर बधाई दी और कहा कि पर्व हमारे जीवन में खुशियां और उमंग लाते हैं। कार्यक्रम का संचालन वेदांत बामने व तनु चौरे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कक्षा 6वीं एवं सातवीं के विद्यार्थियों व शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन शाला नायक मुकुल तोमर ने किया।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: