---Advertisement---

पं.शंभूदयाल स्मृति चौपड़ प्रतियोगिता 17 से तिलक सिन्दूर में

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। जमानी से 4 किलोमीटर दूर तिलक सिंदूर में, प्रथम वर्ष चौपड़ प्रतियोगिता होगी। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता पं शंभू दयाल दुबे की स्मृति में तिलक सिंदूरधाम में होने वाली चौपड़ प्रतियोगिता में क्षेत्र के चौपड़ खिलाड़ियों से शामिल होने के लिए निवेदन किया है।

तिलक सिंदूर समिति के मीडिया प्रभारी विनोद वारिवा ने बताया कि राज्य स्तरीय चौपड़, प्रतियोगिता 17 सितंबर 2022 शनिवार से 18 सितंबर 2022 रविवार तक तिलक सिंदूर धाम पर होगी। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विधायक सिवनी मालवा प्रेम शंकर वर्मा, पं , प्रभु दयाल दुबे जमानी एवं विवेक साध मलोथर उपाध्यक्ष, जिला भाजपा किसान मोर्चा, विशिष्ट अतिथि बृज किशोर पटेल प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य तीखड़, सुरेंद्र कुमार धुर्वे, संरक्षक आदिवासी सेवा समिति तिलक सिंदूर सुनील नागले जनपद सदस्य खटामा, सुखराम कुमरे जनपद सदस्य जमानी, महेश महतो जनपद प्रतिनिधि भट्टी रहेंगे।
प्रतियोगिता के अध्यक्षता हरिनारायण मालवीय जमानी,
उपाध्यक्ष महेश सैनी, पूरन लाल यादव जमानी, सचिव पंकज दीवान एवं राजेश साहू जमानी, कोषाध्यक्ष मुकेश साहू कक्का  जमानी, प्रबंधन समिति कमल किशोर दुबे जमानी, राजेश वर्मा  मुन्ना भट्टी, अन्नू पटेल डोलरिया, राजू टाइगर सेमरी खुर्द, सुनील चौधरी भट्टी, हरि महतो भट्टी, पंकज दीवान जमानी, महेश वर्मा भट्टी, आरबी चौधरी जमानी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

यह है पुरस्कार

प्रथम 21000 ,  द्वितीय 15000, तृतीय 11000, चतुर्थ 5000, पंचम 2100, छठवा 1100 रुपए हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.