शतचंडी महायज्ञ में छोड़ी जा रहीं आहुतियां, सुंदरकांड पाठ हुआ

बम बाबा दरबार में 32 सालों से हो रहा महायज्ञ
इटारसी।
न्यास कालोनी बम बाबा दरबार में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

इटारसी। न्यास कालोनी स्थित श्रद्धा के प्रमुख केन्द्र बम बाबा दरबार में चैत्र नवरात्र के अवसर पर री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 33 वें वर्ष में आयोजित महायज्ञ में यज्ञाचार्य पं. रामगोपाल त्रिपाठी के नेतृत्व में 11 ब्राह्मणों द्वारा महायज्ञ प्रारंभ किया गया है। 24 मार्च से 29 मार्च तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक देवपूजन, दुर्गा पाठ, अभिषेक एवं यज्ञ किया जा रहा है। 30 मार्च को यहां दोपहर 12 बजे भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 31 मार्च को शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 1 अप्रैल को शाम 5 बजे यहां विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन हेतु नर्मदापुरम प्रस्थान करेगी।

मुख्य यजमान अश्विन रितु गलराड़ नांदेड़, निशांत-सोनम भट्ट ग्वालियर एवं देश-प्रदेश से आए अन्य यजमानों द्वारा हवन वेदी में वेदमंत्रों के साथ आहुतियां छोड़ी जा रही हैं। यज्ञस्थल की परिक्रमा करने के लिए रोजाना हजारों श्रद्धालु यज्ञस्थल पर पहुंच रहे हैं। समिति अध्यक्ष बीबी तिवारी, उपाध्यक्ष रमेश राजपूत, विशेष सहयोगी संजय सोहनी एवं यज्ञ समिति ने श्रद्धालुओं से यज्ञस्थल पर पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।

सुंदरकांड पाठ हुआ

गुरूवार रात आयोजन स्थल पर श्री बागेश्वर धाम सरकार के कृपा पात्र शिष्य रोहित रिछारिया एवं कलाकारों ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। देर रात तक श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का श्रवण किया। रिछारिया ने कहा कि यह शहर का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां कई सालों से चैत्र नवरात्र में महायज्ञ हो रहा है। बागेश्वर धाम सरकार एवं मां दुर्गा की कृपा से भारतीय संस्कृति और हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए लगातार ऐसे आयोजन होना चाहिए, जिससे समाज में धार्मिक चेतना आती है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!