सामवेद पारायण महायज्ञ का तीन दिवसीय आयोजन जमानी में
Samved Parayan Mahayagya

सामवेद पारायण महायज्ञ का तीन दिवसीय आयोजन जमानी में

10 दिसंबर से शुरू होगा महायज्ञ, 12 दिसंबर को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ होगा संपन्न

इटारसी। इटारसी से 10 किलोमीटर दूर जमानी में 3 दिवसीय सामवेद पारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। वार्षिकोत्सव सामवेद पारायण महायज्ञ 10 दिसंबर से शुरू होगा। जो 12 दिसंबर को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा।
सामवेद पारायण महायज्ञ ग्राम जमानी में तिलक सिंदूर मार्ग पर महर्षि दयानंद गुरुकुल आश्रम (Maharishi Dayanand Gurukul Ashram) में होगा। कार्यक्रम के तहत 10 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे से यज्ञ का शुभारंभ होगा। इसी तारतम्य में 10 दिसंबर को ही दोपहर 3:00 बजे से शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सवाई माधोपुर गुरुकुल आश्रम के प्रवचन कर्ता आचार्य सोमदेव जी महाराज द्वारा प्रवचन दिए जाएंगे। प्रवचन प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होंगे। भजनोपदेशक पंडित भानु प्रकाश जी बरेली होंगे। महायज्ञ के अंतिम दिन दोपहर 12:00 बजे पूर्ण आहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विशेष अतिथि के रुप में एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी (SDM Madan Singh Raghuvanshi) एवं पूर्व आईजी वेद प्रकाश शर्मा (Former IG Ved Prakash Sharma) उपस्थित रहेंगे। इस दौरान स्वामी अमृतानंद, स्वामी ऋतस्पति, आचार्य आनंद पुरुषार्थी, आचार्य अखिलेश निरंजन, आचार्य कर्मवीर भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!