सत्यम तिवारी दूसरी बार बने युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष

होशंगाबाद। युवक कांग्रेस संगठन चुनाव (youth congress organization election) पूर्ण होने के बाद अब मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के निर्देशानुसार प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा पूर्व युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षित गुरु जिला प्रभारी मोनिका मांडरे, होशंगाबाद प्रभारी वीरेंद्र मिश्रा जिला अध्यक्ष हुजेफा बोहरा एवं सम्राट तिवारी की अनुशंसा पर होशंगाबाद युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष पद पर सत्यम तिवारी को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है।
सत्यम तिवारी छात्र राजनीति से ही सक्रिय भूमिका में जिला मुख्यालय पर काम कर रहे हैं और जनहित के मुद्दों पर कई बार गिरफ्तार हुए हंै, इसलिए संगठन ने उनकी सक्रियता को देखते हुए दूसरी बार नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। सत्यम की इस नियुक्ति पर समस्त कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों ने हर्ष जताया है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!