---Advertisement---

स्पर्श चौधरी ने महिला सुरक्षा के संदर्भ में चलाया हस्ताक्षर अभियान

By
On:
Follow Us

इटारसी। नर्मदापुरम की इंदिरा फैलो सुश्री स्पर्श चौधरी ने शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर इटारसी के गल्र्स कॉलेज के पास चौराहे पर एक हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया। उन्होंने सभी से महिलाओं की सुरक्षा के संदर्भ में इटारसी शहर के मुद्दों पर सुझाव मांगे। इसमें स्ट्रीट लाइट्स की कमी के कारण तमाम अंधेरी स्ट्रीट्स, कोचिंग और शैक्षणिक संस्थानों के बाहर असामाजिक तत्वों, जैसी समस्याओं की बात लिखी गई। तालाब के पास के पार्क में अंधेरा और असामाजिक तत्वों का खतरा बहुत अधिक रहता है, यह बात भी साझा की गई।

गांव से कॉलेज आने वाली छात्राओं को गरीबी लाइन के अंडरग्राउंड बायपास पर अंधेरा होने से खतरा रहता है। नागरिकों द्वारा दिए सुझावों और समाधानों में शैक्षणिक संस्थानों के बाहर नियमित पुलिस गश्त का होना, सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे और शहर से शराब की दुकानों को दूर होना, महिला हेल्पलाइन द्वारा त्वरित समाधान होना जैसे सुझाव और मांग शामिल हैं। इस अभियान में छात्राओं, महिलाओं, बच्चों सहित भारी संख्या में शहर के नागरिकों ने भाग लिया।

अंत में स्कूली छात्र छात्रा, हर्ष यादव और आस्था ठाकुर के साथ एक रोचक चर्चा का आयोजन भी किया जिसमें इन छात्र-छात्राओं ने महिलाओं की हिंसा के बारे में साहस के साथ बात करने पर जोर दिया। यह भी कि लड़कियों को लड़कों के बराबर अपनी मर्जी का करियर चुनने, कपड़े पहनने जैसे अधिकार हों। वे लड़कियां हैं, इसलिए उनकी काबिलियत पर शक न किया जाए। साथ ही सभी तबकों और वर्गों की महिलाएं सशक्त और दमदार हों।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!