अलहदा होगा गांधी मैदान का नजारा, हॉकी टूर्नामेंट के साथ पेंटिंग भी रहेंगी आकर्षण का केन्द्र

अलहदा होगा गांधी मैदान का नजारा, हॉकी टूर्नामेंट के साथ पेंटिंग भी रहेंगी आकर्षण का केन्द्र

इटारसी। इस वर्ष आपको गांधी स्टेडियम के मैदान के अलावा दीवारों पर भी खिलाड़ी हॉकी खेलते नजर आयेंगे। यहां 1 जनवरी से 8 जनवरी के बीच अखिल भारतीय महात्मा गांधी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट (All India Mahatma Gandhi Memorial Hockey Tournament) का आयोजन होना है। इसे लेकर मैदान पर तैयारियां जारी हैं।

नगर पालिका परिषद (Municipal Council) के तत्वावधान में जिला हॉकी संघ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय महात्मा गांधी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट (All India Mahatma Gandhi Memorial Hockey Tournament) के लिए गांधी स्टेडियम में तैयारियां अंतिम दौर में है।

प्रतियोगिता को महज पांच दिन शेष हैं, खिलाड़ी विशेषज्ञों की देखरेख में मैदान को हॉकी के मुताबिक तैयार कर रहे हैं। इन सबके अलावा खेल प्रेमियों को इस बार मैदान पर अलग ही नजारा देखने को मिलेगा।

पेंटिंग रहेंगी आकर्षण का केन्द्र

इस बार नगर पालिका के सहयोग से वाल पेंटिंग बनायी गयी हैं, जो बेहद आकर्षक हैं। खेल मैदान में इस तरह की पेंटिंग की पहले से ही आवश्यकता थी। जबलपुर के कलाकारों ने यहां मैदान के उत्तरी हिस्से की बड़ी दीवार पर हॉकी, फुटबाल, भाला और अन्य खेलों की पेंटिंग तैयार की है। नगर पालिका ने इन कलाकारों को इंदौर से आमंत्रित किया है, जो यहां के अलावा शहर के भी कुछ प्रमुख स्थानों पर अन्य वाल पेंटिंग बनायेंगे।

मैदान समतलीकरण और लाइनिंग

आज हॉकी खिलाडिय़ों ने हॉकी प्रतियोगिता के लिए मैदान तैयार करने का काम किया। मैदान को समतलीकरण करने युवा खिलाडिय़ों के साथ नन्हें खिलाडिय़ों ने भी मदद की। इसके अलावा प्रतियोगिता के लिए मैदान के चारों ओर लाइनिंग भी की। आज ही खेल एवं युवा कल्याण विभाग से टीमों के बैठने के लिए छायादार कुर्सियां भी पहुंचा दी गई हैं।

इनका कहना है…

अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रतियोगिता 1 जनवरी को प्रारंभ होगी। खिलाड़ी प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इस बार मैदान पर खेलों से संबंधित वाल पेंटिंग भी आकर्षण का केन्द्र रहेंगी।

प्रशांत जैन, डीएचए अध्यक्ष

अभा हॉकी प्रतियोगिता की तैयारियां लगभग अंतिम चरण में हैं। अभी प्रतियोगिता में करीब पांच दिन का समय है, शेष तैयारियां भी समय से पूरी कर ली जाएंगी। खिलाड़ी मैदान पर तैयारियों में रात-दिन जुटे हुए हैं।

कन्हैया गुरयानी, डीएचए सचिव

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!