मंगलवार, जुलाई 2, 2024

LATEST NEWS

Train Info

वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश महिला इकाई की अध्यक्ष ज्योति जैन आधिकारिक यात्रा पर आयीं

नर्मदापुरम। यहां होटल मीनाक्षी रसूलिया में वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश (Vaish Mahasammelan Madhya Pradesh) की महिला इकाई की प्रदेशाध्यक्ष ज्योति जैन (Jyoti Jain) ने आधिकारिक यात्रा में जिले की बैठक ली। बैठक में संभागीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। संभागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार (Neerja Faujdar) ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की यह आधिकारिक यात्रा है। वह नियुक्ति के बाद पहली बार नर्मदापुरम आईं। वैश्य महासम्मेलन 32 घटक को मिलाकर कार्य कर रहा है।

बैठक में संभागीय अध्यक्ष अजित सेठी (Ajit Sethi), महिला संभागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार, उपाध्यक्ष भारती अग्रवाल (Bharti Agarwal), जिलाध्यक्ष संजय शिल्पी (Sanjay Shilpi), महिला जिलाध्यक्ष उषा अग्रवाल ( Usha Agarwal), उपाध्यक्ष माया अग्रवाल (Maya Agarwal), नगर अध्यक्ष शारदा जैन (Sharda Jain), हेमा (Hema), बाबई नगर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल (Suresh Agarwal), पिपरिया नगर अध्यक्ष अनीता सोनी (Anita Soni), वर्षा जैन (Varsha Jain) सदस्य, इटारसी (Itarsi) नगर अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल (Shraddha Agarwal), बाबई नगर अध्यक्ष रसिका डेरिया (Rasika Deria), शोभापुर नगर अध्यक्ष रूचि बहेती (Ruchi Baheti), सोहागपुर (Sohagpur) नगर अध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी (Sunita Maheshwari) सहित जिले से पदाधिकारी उपस्थित हुये।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!