---Advertisement---

पार्षद श्रीमती रफतजहां सिद्दीकी नेता प्रतिपक्ष नियुक्त

By
—
Last updated:
Follow Us

इटारसी। नगरपालिका परिषद इटारसी (Municipal Council Itarsi)में नेता प्रतिपक्ष के रूप में वार्ड नंबर 10 तिलक नगर से कांग्रेस पार्षद श्रीमती रफतजहां सिद्दीकी (Congress Councilor Smt. Rafat Jahan Siddiqui) को इटारसी नगरपालिका परिषद में नेता प्रतिपक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।
श्रीमती सिद्दीकी ने इस नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (State Congress President Kamal Nath), पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी(Suresh Pachauri), विधायक एवं प्रभारी संजय शर्मा (MLA Sanjay Sharma), जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार, पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर एवं सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। श्रीमती सिद्दीकी ने कहा कि विकास व जनहित के कार्यों के लिये सभी का सहयोग लेकर परिषद में पार्टी की आवाज उठायेंगी और सभी पार्षदों को साथ लेकर समानता के साथ सभी वार्डों में विकास कार्य सुनिश्चित हो इसका प्रयास करेंगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.