---Advertisement---

मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के लगभग 80 फीसद जिलों में मौसम विभाग (Meteorological Department) ने तेज हवा के साथ बारिश का आरेंज (Orange) और यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। यदि बारिश हुई तो इन दिनों पड़ रही तेज गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। आज जारी दोपहर के बुलेटिन (Bulletin) में मध्यप्रदेश मौसम विभाग (Madhya Pradesh Meteorological Department) ने संभाग के नर्मदापुरम (Narmadapuram) और बैतूल (Betul) जिलों में 9 एवं 10 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, यहां 40 से 50 किलोमीटर की गति से हवाएं चलने की संभावना जतायी है।

इसी तरह से 11 एवं 12 मई को भी यहां हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। राजधानी भोपाल (Capital Bhopal) में भी यलो अलर्ट है, जहां 30-40 किलोमीटर की रफ्तार के साथ हवाएं और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुरहानपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में दो दिन तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं 50-60 किलोमीटर की गति से चलेंगी साथ ही बारिश होगी। राजधानी भोपाल, में 9 से 12 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होंगी तो विदिशा जिले में 9-13 मई तक बारिश की संभावना है। रायसेन, सीहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, उज्जैन, शाजापुर, आगर मालवा, श्योपुरकलॉ में 9-12 मई तक बारिश की संभावना है।

इनके अलावा 9 मई 13 मई तक सिंगरौली, सीधी, रीवा, देवास , बैतूल, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, जिलों में पांच दिन बारिश हो सकती है। इसी तरह से झाबुआ, रतलाम, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में भी तेज हवाओं के साथ तीन से चार दिन बारिश के आसार हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.